पारिवारिक मनोरंजन की फिल्मों का निर्माण बंद, हम पश्चिम से प्रभावित हैं : वरुण धवन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Jul 2022 07:04 PM
पारिवारिक मनोरंजन की फिल्मों का निर्माण बंद, हम पश्चिम से प्रभावित हैं : वरुण धवन
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि हिंदी सिनेमा में पारिवारिक फिल्मों की संख्या में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है, क्योंकि बॉलीवुड पश्चिमी सिनेमा से काफी हद तक ‘‘प्रभावित’’ है. ‘मैं तेरा हीरो’, ‘ढिशूम’ और ‘जुड़वा-दो’ जैसी मनोरंजक फिल्मों में अभिनय कर चुके धवन ने कहा कि फिल्म उद्योग महामारी के दौरान एक और संक्रमण के दौर में है, जहां हर कोई उन फिल्मों के बारे में अनिश्चित है जो बॉक्स आॅफिस पर काम करेंगी.

धवन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने बड़े पैमाने पर, मसाला पारिवारिक मनोरंजन बनाना बंद कर दिया है क्योंकि हम पश्चिमी सिनेमा से बहुत अधिक प्रभावित हैं… शुरुआत में, कोई नहीं जानता कि किस प्रकार की फिल्म काम करेगी. फिर भी हर सप्ताह हम ज्ञान देते हैं कि यह काम करता है, वह काम करता है.’’ अभिनेता ने अपनी आखिरी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर थ्री’ के दो साल बाद धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जुगजुग जीयो’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की.

करण जौहर द्वारा सर्मिथत और राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ने 24 जून को रिलीज होने के बाद से घरेलू बॉक्स आॅफिस पर 60 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. धवन ने कहा कि प्रोडक्शन हाउस और ‘जुगजुग जीयो’ के उनके सह-कलाकार अनिल कपूर और कियारा आडवाणी हमेशा पारिवारिक मनोरंजन से जुड़े रहे हैं क्योंकि वह भी इस शैली में विश्वास करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘धर्मा पारिवारिक मनोरंजन में विश्वास करता है. करण जौहर इस शैली में विश्वास करते हैं और उन्होंने हमेशा किया है. मैं इस शैली में विश्वास करता हूं, मैंने हमेशा ऐसी फिल्म की हैं… मेरा करियर इसी पर आधारित है. अनिल कपूर और कियारा भी इसमें विश्वास करते हैं.’’ ‘जुगजुग जीयो’ के बाद 35 वर्षीय अभिनेता की दो फिल्म आने वाली हैं. इसमें फिल्म निर्माता अमर कौशिक की मॉन्स्टर कॉमेडी ‘भेदिया’ और नितेश तिवारी की प्रेम कहानी ‘बवाल’ शामिल है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu