मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कड़ा निर्देश, भीषण गर्मी को लेकर अधिकारियों को अस्पतालों व नगर निकायों में व्यवस्था के निर्देश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 19 Jun 2023 04:24 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कड़ा निर्देश, भीषण गर्मी को लेकर अधिकारियों को अस्पतालों व नगर निकायों में व्यवस्था के निर्देश…
ऑडियो सुनें

रायपुर: भीषण गर्मी ने पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा दिया है। गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीषण गर्मी और बारिश में हो रही देरी पर तैयारियों के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लू और गर्मी से बचाव के आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अस्पतालों और नगरीय निकायों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को बारिश में देरी से नुकसान ना होने पाये।

24 घंटे का आरेंज अलर्ट
आगामी 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में लू चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav