पूरी जान लगाकर ही मिलती है सफलता : सारा अली खान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 10 Jul 2023 08:30 PM
पूरी जान लगाकर ही मिलती है सफलता : सारा अली खान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सारा अली खान का कहना है कि सफलता के लिए कोई शार्ट कट नहीं होता और पूरा जी जान लगाकर काम करने से ही इंसान जिंदगी में कामयाब हो सकता है. अभिनेत्री ने अपनी नयी फिल्म ”जरा हटके, जरा बचके” में भी इसी मंत्र को जिया है. रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ”जरा हटके जरा बचके” में मुख्य भूमिका में सारा के साथ विक्की कौशल भी हैं. इस फिल्म को रिलीज हुए 30 दिन हो गए हैं और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ रुपये कमाए हैं.

सारा ने पैसे और परिवार से मिली सराहना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें पता है कि इस किरदार में उन्होंने 100 प्रतिशत दिया है जोकि सच्ची कामयाबी है. सारा(27) ने पीटीआई-भाषा को कहा,” मेरे लिए सफलता के लिए तीन स्तर हैं. पहला अवधारणा का स्तर . विक्की, डिनो सर और मैंने कहा था कि जब फिल्म 50 करोड़ रुपये कमा लेगी तो हम सार्वजनिक तौर पर कामयाब हो जाएंगे. अब हमने 85 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू लिया है.”

अभिनेत्री ने कहा,” इसके बाद आती है मानसिक कामयाबी. जब मेरी मां और भाई को मेरा काम पसंद आया तो मेरे लिए यह गर्व का क्षण था. अंत में होती है आंतरिक कामयाबी, यह उस दिन मिलती है जब आपको पता चलता है कि आपने अपना 100 प्रतिशत दिया है. हर दिन अपना 100 प्रतिशत देना वो कामयाबी है जो अडिग है.” सारा से यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी नयी फिल्म से उन्हें इन तीनों स्तर पर कामयाबी मिली तो अभिनेत्री ने कहा, ” हां , जी बिल्कुल ”. लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित, “जरा हटके जरा बचके” सिनेमाघरों में 2 जून को रिलीज हुई. यह फिल्म इंदौर के एक दंपति कपिल और सौम्या की कहानी है जो ‘तलाक’ ले रहे हैं. दंपति का किरदार विक्की और सारा ने निभाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu