सुदर्शन पटनायक ने मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए बनाई रेत की कलाकृति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 21 Jul 2022 10:16 PM
सुदर्शन पटनायक ने मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए बनाई रेत की कलाकृति

ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. कलाकार सुदर्शन पटनायक ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने पर उनके सम्मान में बृहस्पतिवार को ओडिशा के पुरी तट पर रेत की एक कलाकृति बनाई. इस कलाकृति में मुर्मू के पीछे राष्ट्रपति भवन को दर्शाया गया है और उसके ऊपर तिरंगे के तीनों रंगों को अर्धचन्द्राकार रूप में दिखाया गया है.

पटनायक ने कलाकृति पर लिखा है, ‘‘भारत की जनता की राष्ट्रपति को बधाई.’’ कलाकृति के चित्र के साथ पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘भारत की जनता की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक विजय के लिए उन्हें बधाई.’’ मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में यशवंत सिन्हा को पराजित कर विजय प्राप्त की.

By Yogesh Kumar Sahu