सुकमा: आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 09 Dec 2022 09:18 PM
सुकमा: आठ लाख रुपए के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में शुक्रवार को एक इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्काम ‘नई सुबह, नई शुरुआत’ अभियान से प्रभावित होकर नक्सली बटालियन का सदस्य सोड़ी मुक्का ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. उनके अनुसार मुक्का के सर पर आठ लाख रुपए का इनाम है. उन्होंने बताया कि मुक्का को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu