मेष- रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा. मांगलिक कार्यो पर अंतिम विचार होगा. पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी.
वृषभ- पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. कामकाज की अधिकता रहेगी. परिजनों का सहयोग रहेगा. निजी कामकाज बनने का योग प्रबल है.
मिथुन- कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आपको संतोष रहेगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी. मान प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होगा.
कर्क- मनोरंजन तथा धार्मिक स्थल की सैर होगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. सामाजिक कार्यो में वृद्धि होने का योग प्रबल है.
सिंह- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. मधुरता और साहसिक कार्यो में वृद्धि होगी. नियमितता बनी रहेगी.
कन्या- व्यवसायिक मामलों में जोखिम से बचने का प्रयास करें. रक्त विकार या नेत्र पीड़ा हो सकती है. विवादित मामलों को न बढ़ायें. सुख रहेगा.
तुला- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अनचाही यात्रा से बचें. उठाईगीरों से सावधान रहें. आपके कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा.
वृश्चिक- कुछ मानसिक तनाव रह सकता है. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. मन मुताबिक प्रस्ताव प्राप्त होने से मानसिक प्रसन्नता का योग प्रबल है.
धनु- लंबी दूरी की यात्रा का योग है. किसी नवीन योजनाओं का विचार गंभीरता से होगा. व्ययभार अधिक होगा. लाभ सामान्य रहेगा.
मकर- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. संयम से कार्य करना हितकर रहेगा. पारिवारिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. अतिथि आगमन का योग है.
कुम्भ- पुराने आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. धैर्य से कार्य करें. मैत्री संबंधों में प्रगाढृता आयेगी. सामान्य प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. शुभ सूचना मिलेगी.
मीन- रोजगार की तरफ प्रयास करें, सफलता मिलेगी. पारिवारिक में उत्साह बना रहेगा. अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें. उपहार मिलेगा.
व्यापार-भविष्य:-
आश्विन शुक्ल एकादशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से वनस्पति तेल, सरसों, अरंडी, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. गेहॅू, सोना, चांदी, के भाव में सामान्य स्थिति रहेगी. सोना, चांदी लोहा के भाव में उतार चढाव आयेगा. भाग्यांक 1507 है.
पंचांग:-
रा.मि. 21 संवत् 2081 आश्विन शुक्ल एकादशी रविवासरे रात 2/31, धनिष्ठा नक्षत्रे रात 11/49, शूल योगे रात 7/22, वणिज करणे सू.उ. 6/15 सू.अ. 5/45, चन्द्रचार मकर दिन 12/21 से कुम्भ, पर्व- पापांकुशा एकादशी व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
आज जन्म लिये बालक का फल:-
आज जन्म लिया बालक लगनशील स्वाभिमानी तथा सुन्दर कर्मठ, दूसरों के प्रति सहृदयता एवं उदारता से व्यवहार करेगा. स्पष्टवादी होगा. अपने कार्यो को सहर्ष स्वयं करेगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. यात्रा और मनोरंजन का शौकीन होगा.
आज जिनका जन्म दिन है, उनका आगामी वर्ष:-
वर्ष के प्रारम्भ में राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी. रूके कार्यों में प्रगति होगी. मित्रों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. वर्ष के मध्य में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. धन लाभ का योग है. वर्ष के अन्त में व्यापार में अत्याधिक परिश्रम करना पडे़गा. व्यर्थ वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा. मित्र के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकता है. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन लाभ प्राप्त होने का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण सहयोग मिलेगा. कार्यो में व्यवधान दूर होंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवाद से बचना चाहिये. कर्क राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. सिंह राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को परिश्रम अधिक करना होगा. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक कार्यों में सफलता मिलेगी. रूके कार्य बनेंगे.
रवि ता. 13 भद्रा 3 बजकर 8 मिनिट दिन से 2 बजकर 14 मिनिट रात तक, पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप, भरत मिलाप
साप्ताहिक राशिफल :- ( दिनांक- 13 से 19 अक्टूबर 2024 तक)
साप्ताहिक ग्रहस्थितिः-
इस सप्ताह सूर्य कन्या राशि में ता. 17 को 10/8 रात से तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, बुध तुला राशि में, वक्री गुरू वृषभ राशि में, शुक्र तुला राशि में ता. 13 को 4/2 रातअंत से वृश्चिक राशि में, वक्री शनि कुम्भ राशि में, राहु मीन राशि में, केतु कन्या राशि में और चन्द्रमा मकर कुम्भ मीन और मेष राशि में संचरण करेगा.
ग्रहयोगों का प्रभावः-
इस सप्ताह राजनैतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर रहेगा, ‘‘आया राम गया राम’’ की चर्चायें तेजी पर रहेगीं, जोड तोड की राजनीति का दौर चलेगा. ता. 13 को शुक्र वृश्चिक राशि में आयेगा, इस समय शुक्र पर शनि की विशेष दृष्टि है, जिसके फलस्वरूप रूई, ऊन, चांदी, सोना, अफीम, दालें, सभी अनाज, गुड, खांड, जौ, शक्कर में तेजी होगी, इन दिनों शेयर बाजार भी तेज रहेगा, इस तेजी से उत्तम मध्यम दोनों तौर पर लाभ मिलेगा, बुध स्वाति नक्षत्र में आकर चावल, ऊन, आदि में तेजी मंदी का योग बनाता है, ता. 15 को शुक्र अनुराधा नक्षत्र में आकर गुड, खांड, चावल, नमक आदि में झटके की मंदी पैदा करता है. ता. 17 को सूर्य तुला राशि में बुध के साथ एक राशि संबंध बनायेगा, बुध सूर्य का मेल तेजी कारक रहेगा, रूई, सोना, चांदी, तांबा, गेहूं, चना, चावल, अलसी, तेल में तेजी होगी, इस समय लाल चंदन, श्रीफल, सुपाडी भी तेज होगी. सप्ताह के मध्य बादल चाल, कहीं कहीं छुटपुट मध्यम वर्षा का योग है.
पर्व/व्रत/त्यौहार:-
रविवार 13 अक्टूबर को- पापांकुशा एकादशी व्रत, भरत मिलाप
मंगलवार 15 अक्टूबर को- प्रदोष व्रत
गुरूवार 17 अक्टूबर को- शरद पूर्णिमा, कोजागरी व्रत, कार्तिक स्ना व्र.नि.प्रा.
शुक्रवार 18 अक्टूबर को- कार्तिक स्नान प्रारंभ
शनिवार 19 अक्टूबर को- गुरू रामदास जयंती
मेष– इस सप्ताह आपको नई नौकरी मिल सकती है, व्यापार के सिलसिले में सार्थक यात्रा का योग बन रहा है, आपके करीबी रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा, उन पर धन व्यय होगा,बिखरे कार्य समेेटने का प्रयास करेंगे, संपत्ति के कार्यो में खर्चहोगा, जानबूझकर की गई गलती की क्षमा मांगने में ही हित रहेगा. सप्ताहान्त में पारिवारिक सुखद योजना पर विचार होगा.
वृषभ– इस सप्ताह आपको उतार चढ़ाव का सामना करना पड़सकता है, कड़ीमेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी, आप मानसिक अवसाद में रहेंगे, किसी विवाद के चलते आप के मन में नकारात्मक विचार आते रहेंगे,पूज्य व्यक्ति की सलाह एवं अधिनस्थों का सहयोग आपको लाभकारी रहेगा, व्यवसायिक यात्रा में सावधानी रखें, उठाईगीरों से नुकसान हो सकता है.
मिथुन– इस सप्ताह प्रतिस्पर्धा के दौर में किस्मत और मेहनत आपको भरपूर लाभ देगा. आपकी मनोकामना पूरी होगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दाम्पत्य जीवन में तनाव की संभावना है. भाईयों के बीच जमिथुन जायजाद का बटवारा हो सकता है, वाद विवादसे दूर रहें. अटके हुये कार्य पूरे होंगे. व्यापारिक यात्रा के अच्छेपरिणाम मिलेंगे. भावनात्मक संबंधों की मजबूती आपको आंतरिक खुशी देगी.
कर्क– इस सप्ताह आप खुशी के समाचार सुनेंगे. परिवार की सुख सुविधाओं पर ध्यान दें. आयात निर्यात के बडे़ व्यवसाय में लाभ होगा. बेरोजगारों को रोजगार मिलेंगे. प्रापर्टी संबंधी विवाद हल होगा, सप्ताहान्त के अंत में आपके निकटस्थ विरोधी नई मुसीवतों को खड़ी कर सकते हैं, जिसका शुभ एवं शीघ्र समाधान प्राप्त होगा, कामकाजी महिला को परेशानी हो सकती है.
सिंह– इस सप्ताह आपकी महत्वाकांक्षा चरम सीमा पर रहेगी, अपनी बुद्धिमानी इच्छा शक्ति के लिये आपको भाग्य पर निर्भर रहना पडे़गा. अपना विवेक कार्य में लगायें, आप भविष्य की योजना बनायेंगे. महिला जाति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. अचानक लाभ का योग है. यात्रायें आशाजनक रहेंगी, किन्तु उठाईगीरों से सावधानी बांछनीय. रोगी के कार्यो में खर्च होगा.
कन्या- इस सप्ताह आप अत्याधिक खर्च से चिंतित रह सकते हैं, इसके बाद भी आप अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में क्रियाशील बने रहेंगे, आपको अधिनस्थ की उपेक्षा का शिकार होना पडे़गा, दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी, नये लोगों से मेलजोल बढे़गा. भूमि भवन प्रापर्टी में खर्च होगा, नये कार्यो पर विचार विमर्श होगा. इसके लिये किसी का सहयोग या बैंक से लोन लेना पड़ सकता है.
तुला- इस सप्ताह आपकी जानपहचान और परिचित का दायरा बढे़गा. अच्छा हो आप सामाजिक कार्यो की उपयोगिता को ध्यान में रखकर कार्य करें, आप भविष्य की योजनाओं को बना सकते हैं. पैतिृक संपत्ति को बेचकर अपना हिस्सा ले सकते हैं, आप अपने निकट परिजनों के साथ दूर की यात्रा कर सकते हैं. आप वित्तीय मामलांें में किसी का सहयोग लेंगे, जो उल्लेखनीय रहेगा.
वृश्चिक– इस सप्ताह हंसी खुशी का वातावरण रहेगा, आपकी आंतरिक उर्जा चरम सीमा पर रहेगी, आप जीवन सुखमयपूर्वक व्यतीत करेंगे, आपकी नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है,पेशेवर लोगों को वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. कारोबारी यात्राओं की अधिकता रहेगी, जल्द ही किसी बड़ी योजना को हाल में ले जा सकते हैं. अपने व्यवहार और लगन का प्रयोग कर कार्यक्षेत्र में विस्तार कर सकते है.
धनु– यह सप्ताह इच्छा कामना और आकांक्षाओं का रहेगा, अपने कार्यो के प्रति आप आशावादी बने रहेंगे, कई उतार चढ़ाव आयेंगे, व्यवसायिक फैसला लेने से पहले आप हर पहलू पर विचार करेंगे. घर परिवार में सुख शांति रहेगी. पारिवारिक कार्यक्रमों में धन खर्च होगा. संबंधों के विस्तार पर ध्यान जा सकता है, और लोग प्रसन्न होकर आपसे मिलेंगे.
मकर– इस सप्ताह आप मुश्किलों का डटकर मुकाबला करेंगे, नौकरी पेशा लोग अपने पद और आमदानी से संतुष्ट रहेंगे, यदि आप रचनात्मक क्षेत्र में हैं, तोे और धन की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक यात्रा में जा सकते हैं, जमिथुन जायजाद से जुडे़ मुकदमें में फैसला आपके पक्ष में होगा, अति आत्म विश्वास से कोई फैसला न लें, कार्यस्थल पर समस्या सुलझ सकती है.
कुम्भ- इस सप्ताह आप जीवन के नये आयाम छुयेंगे, अपनी मेहनत और लगन के बल पर आप अपनी स्थिति में सुधार करने में सफल रहेंगे, कार्यक्षेत्र मेंआप क्रियाशील रहेंगे. खुले मन मस्तिष्क से समस्या का हल निकालेंगे, आप किसी नये अनुबंध में शामिल हो सकते हैं, जिससे मान सम्मान में प्रगति होगी. आप जिस पर भरोसा करते हैं, वही आपकी जड़ खोदने का प्रयास करेगा, यात्रा में उठाईगीरों से सावधान रहें.
मीन– इस सप्ताह स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने की आशा है, उधार लेनेदेन से बचने का प्रयास करें, जल्दबाजी में लिये गये निर्णय बदलने पड़ सकते हैं, आयात निर्यात का प्रस्ताव मिलेगा, कामकाजी महिलाओं कोपरेशानी होगी. साझेदारी मेंसंदेह आ जाने के कारण चल रहा कार्य बीच में ही छोड़ना पड़ सकता है, सावधानी बांछनीय, बिना मांगे सलाह देना नुकसानदायक हो सकता है.