झांसी में सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की शुटिंग शुरू की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Feb 2025 06:47 PM
झांसी में सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ की शुटिंग शुरू की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने झांसी में “बॉर्डर 2” की शुटिंग शुरू कर दी है. यह जेपी दत्ता की 1997 में आई “बॉर्डर” फिल्म का सीक्वल है. फिल्म के सेट पर देओल के साथ उनके सह-अभिनेता वरूण धवन भी थे. युद्ध पर आधारित ‘बॉर्डर’ फिल्म में भी देओल अहम भूमिका में थे. निर्माता बैनर टी-सीरीज ने मंगलवार को अपने अधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर यह जानकारी दी.

पोस्ट में कहा गया है कि सनी देओल ने ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर वरूण धवन के साथ झांसी छावनी में फिल्म की शूटिंग शुरू की. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में कलाकार दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी है. निर्माताओं के अनुसार, इस फिल्म में बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और भावनात्मक गहराई है. यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाने वाली “बॉर्डर” फिल्म जून 1997 में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी ने भी अभिनय किया था.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu