ओडिशा में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन जलाईं..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 01 Jul 2023 03:02 PM
ओडिशा में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन जलाईं..
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: ओडिशा के रायगढ़ जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने पत्थर तोड़ने की इकाई में नौ मशीन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना मुनिगुड़ा पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत देवकुपाली के करीब हुई। पुलिस के अनुसार, महिला सदस्यों समेत 10 नक्सली जबरन पत्थर तोड़ने की इकाई में घुस गए और दो पोर्कलेन मशीन और दो लोडर समेत नौ मशीन को आग लगा दी।

नक्सली घटनास्थल पर पोस्टर भी छोड़ गए, जिसमें लिखा था कि उन्होंने पत्थर तोड़ने की इकाई में मौजूद मशीन को इसलिए नष्ट कर दिया क्योंकि यह इलाके में प्रदूषण फैला रही हैं। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि इकाई का मालिक मजदूरों का शोषण कर रहा था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav