चीन के उपग्रह प्रक्षेपण के बाद ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने प्रक्षेपास्त्र की चेतावनी दी

ताइपे. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने द्वीप के चुनाव से कुछ दिन पहले मंगलवार को अंग्रेजी में एक चेतावनी का गलत अनुवाद करते हुए कहा कि चीन ने उपग्रह के बजाय एक मिसाइल प्रक्षेपित की है और लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया. ताइवान में शनिवार को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होने हैं, जिसे चीन ने युद्ध और शांति के बीच में एक विकल्प करार दिया है.

निवासियों के मोबाइल फोन पर भेजे गए द्विभाषी चेतावनी में अंग्रेजी में आगाह किया गया कि एक प्रक्षेपास्त्र हवा में था. रक्षा मंत्रालय ने बाद में एक बयान जारी कर दोषपूर्ण अंग्रेजी अनुवाद के लिए जनता से माफी मांगी और स्पष्ट किया कि चीन ने एक उपग्रह ले जाने वाला रॉकेट प्रक्षेपित किया था- प्रक्षेपास्त्र नहीं. मंत्रालय ने कहा कि चीनी रॉकेट दक्षिणी ताइवान के ऊपर से काफी ऊंचाई पर उड़ा.

चीन के सरकारी मीडिया ने कहा कि देश ने दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में जिचांग सैटेलाइट प्रक्षेपण केंद्र से ‘लॉन्ग मार्च 2सी’ रॉकेट के साथ आइंस्टीन नामक उपग्रह प्रक्षेपित किया. प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि उपग्रह कक्षा में प्रवेश कर गया और प्रक्षेपण सफल रहा.

ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू के एक अंतरराष्ट्रीय संवाददाता सम्मेलन के बीच में चेतावनी जारी हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह एक उपग्रह प्रक्षेपण था, पत्रकारों से कहा कि वे चिंता न करें. इसके बाद समाचार सम्मेलन जारी रहा. उन्होंने कहा, ह्लहमें जिम्मेदार बने रहने की जरूरत है, ताइवान और चीन के बीच (एक) संघर्ष को रोकने के लिए हमें संयत रहने की जरूरत है.ह्व स्थानीय मीडिया के अनुसार, दक्षिणी शहर काऊशुंग में मौजूद ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने जनता से चिंता न करने का आग्रह किया. चीन के पूर्वी तट से लगभग 160 किलोमीटर दूर ताइवान को बीजिंग एक विद्रोही प्रांत के रूप में देखता है जिसे उसके नियंत्रण में आना चाहिए.

Related Articles

Back to top button