तालिबान ने पाकिस्तान पर किया हमला, पुलिस चौकियों को बनाया निशाना; काशिशें रहीं नाकाम

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 Dec 2024 05:43 PM
तालिबान ने पाकिस्तान पर किया हमला, पुलिस चौकियों को बनाया निशाना; काशिशें रहीं नाकाम
ऑडियो सुनें

अफगान तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की कोशिश की। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक 27 दिसंबर और 28 दिसंबर की रात ख्वारिज के एक समूह ने अफगान तालिबान ने घुसपैठ करने की कोशिश की।

Updated On:
Dec 28, 2024 | 05:40 PM

तालिबान ने पाकिस्तान पर किया हमला

रावलपिंडी: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान से बदला लेने की कोशिश की। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक 27 दिसंबर और 28 दिसंबर की रात ख्वारिज के एक समूह ने अफगान तालिबान ने घुसपैठ करने की कोशिश की। इसके बाद आज सुबह 20 से 25 ख्वारिज के समूह ने भारी हथियारों का उपयोग करके पाकिस्तानी चौकियों पर गुप-चुप तरीके से हमला किया।
सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को एक स्थानीय न्यूज काे बताया कि सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। कुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्रों में आतंकवादियों द्वारा सीमा पार से किए गए हमले का निर्णायक रूप से जवाब दिया।

विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
15 से ज्यादा आतंकवादी मारे
एक त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया में पाकिस्तानी बलों ने न केवल घुसपैठ के प्रयास को बेअसर कर दिया। बल्कि एक मजबूत जवाबी हमला भी किया। रिपोर्टों का दावा है कि अफगान तालिबान के सदस्यों समेत 15 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। कई अन्य घायल हो गए। ऑपरेशन ने अफगान तालिबान को सीमा पर छह चौकियों को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा।
पाकिस्तान की तरफ से कोई हताहत नहीं
सूत्रों का कहना है कि 20 से 25 ख्वारिज के समूह ने अफगान तालिबान के साथ समन्वय में पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया। पाकिस्तान की निर्णायक प्रतिक्रिया के बाद अफगान तालिबान ने छह चौकियां छोड़ दीं। पाकिस्तान की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ। तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में दो सुरक्षाकर्मियों की मौत
पाकिस्तान में एक और आतंकी घटना सामने आई। यहां खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवाद के खिलाफ एक अभियान के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। जबकि 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार को बाजौर जिले के मुल्ला सैद बंदा इलाके में चलाया गया।
कुछ आतंकवादी भी हताहत हुए
पुलिस ने मुताबिक आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत 11 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि कुछ आतंकवादी भी हताहत हुए हैं। लेकिन उनकी सटीक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news