तमिलनाडु: जहरीली शराब त्रासदी को लेकर अन्नाद्रमुक नेताओं का अनशन शुरू…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 12:26 PM
तमिलनाडु: जहरीली शराब त्रासदी को लेकर अन्नाद्रमुक नेताओं का अनशन शुरू…
ऑडियो सुनें

चेन्नई: अखिल भारतीय अन्नाद्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब त्रासदी की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को यहां भूख हड़ताल शुरू कर दी।

विधानसभा की कार्यवाही में व्यवधान डालने के आरोप में मौजूदा विधानसभा सत्र से निलंबित अन्नाद्रमुक विधायकों ने काली शर्ट पहनकर सुबह नौ बजे राजारथिनम स्टेडियम में भूख हड़ताल शुरू की। मुख्य विपक्षी दल के अनुसार, भूख हड़ताल राज्य विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की ‘अनुमति न दिए जाने’ की ंिनदा के लिए भी की जा रही है।

पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा था कि 60 से अधिक लोगों को मौत की नींद सुला देने वाली जहरीली शराब त्रासदी पर बहस से इनकार करना और अन्नाद्रमुक विधायकों को निलंबित करना लोकतंत्र के खिलाफ है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह जहरीली शराब से हुई मौतों पर कार्रवाई करने के बजाए लोगों का ध्यान भटकाने का काम कर रही है। भूख हड़ताल बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक खत्म होने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav