तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कमल हासन को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 07 Nov 2025 03:04 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कमल हासन को उनके 71वें जन्मदिन पर बधाई दी
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन को जन्मदिन की बधाई दी। हासन शुक्रवार को 71 वर्ष के हो गए। कई हस्तियों ने भी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हासन को शुभकामनाएं दीं। स्टालिन ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट में कहा, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी, तमिल सिनेमा को विश्व स्तरीय मानकों तक ले जाने वाले, एक अथक कलात्मक मिशन को आगे बढ़ाने वाले और हमारे राष्ट्र को फासीवादी चेहरों से बचाने के लिए एक अदम्य देशभक्ति रखने वाले मक्कल नीधि मय्यम के नेता मेरे प्रिय कलाकार कमल हासन को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

हासन राज्यसभा सदस्य होने के साथ साथ राजनीतिक पार्टी ‘मक्कल नीधि मय्यम’ के संस्थापक-प्रमुख हैं। उनकी पार्टी सत्तारूढ़ द्रमुक की सहयोगी है। हासन ने शुभकामनाओं के लिए द्रमुक अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। कमल हासन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “प्रिय मित्र, सुशासन के प्रतीक और मित्रता की पहचान के रूप में चमकने वाले मुख्यमंत्री (एमके स्टालिन), मेरा जन्मदिन आपकी शुभकामनाओं के साथ शुरू होता है।

इस असीम प्रेम के लिए धन्यवाद।” इस बीच लोकप्रिय अभिनेत्री और भाजपा की तमिलनाडु इकाई की उपाध्यक्ष खुशबू सुंदर ने भी अपने जन्मदिन संदेश में कहा, “मेरे पसंदीदा कमल हासन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital