तमिलनाडु के राज्यपाल विपक्ष से भी ज्यादा ओछी राजनीति कर रहे हैं: मुख्यमंत्री स्टालिन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Aug 2025 09:51 PM
तमिलनाडु के राज्यपाल विपक्ष से भी ज्यादा ओछी राजनीति कर रहे हैं: मुख्यमंत्री स्टालिन
ऑडियो सुनें

धर्मपुरी. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि पर तीखा हमला बोला और उन पर विपक्ष से भी ज्यादा ‘ओछी राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सत्तारूढ. द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) व पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ झूठी अफवाहें फैला रहे हैं. अपनी सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी पहलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु ऐसी योजनाओं में देश में अग्रणी बन गया है.

द्रविड़ सरकार ही देश को दिशा दिखाती है. उन्होंने कहा, ”कुछ शरारती तत्व इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.” सामाजिक कल्याण पहलों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि विपक्षी पार्टियां क्या कहती हैं, क्योंकि ”वही उनकी राजनीति है.” मुख्यमंत्री ने कहा, ”इसने भी ओछी राजनीति कोई कर रहा है, आप जानते हैं वो कौन है. वह हैं राज्यपाल आर एन रवि जिन्हें भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नीत केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त किया है. आप जानते हैं कि वह राजभवन से क्या करते हैं-द्रमुक सरकार और द्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं. वह द्रविड़म का अपमान करेंगे, विधेयकों को मंजूरी नहीं देंगे, तमिल थाई वजथु (राजकीय गीत) का अपमान करेंगे और तमिलनाडु के छात्रों को बदनाम करेंगे.” उन्होंने रवि पर तमिलनाडु की शिक्षा, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के बारे में निराधार आरोप लगाने और ”भय फैलाने” का आरोप लगाया.

स्टालिन ने आरोप लगाया, ”तमिलनाडु भारत का शीर्ष राज्य है. यह हम नहीं कह रहे, बल्कि केंद्र की भाजपा सरकार के आंकड़े इसका प्रमाण हैं. तमिलनाडु, भाजपा शासित राज्यों से (सामाजिक संकेतकों में) आगे है. इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं इसीलिए वह (रवि) सार्वजनिक मंचों पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं.” मुख्यमंत्री का यह कड़ी प्रतिक्रिया राज्यपाल रवि द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं में मादक पदार्थ के दुरुपयोग और अन्य मुद्दों पर चिंता व्यक्त करने के कुछ दिनों बाद आया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu