क्या अदानी भिलाई इस्पात संयंत्र यानी बीएसपी को देखने आने वाले हैं। यह सवाल आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोहला मीडिया एकाउंट में उठाया है।
एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि ‘पता चला है कि अडानी भिलाई इस्पात संयंत्र यानी हमारे बीएसपी को देखने आने वाले हैं। अडानी के बीएसपी आने का क्या मतलब है समझ रहे हैं ना। इसका मतलब ये है कि देश बेचने का अभियान चला रहे नरेंद्र मोदी जी की नज़र अब हमारे बीएसपी पर है। और उनके प्रिय खरीददार मुआयना करने आ रहे हैं।’
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी समझ लें कि बीएसपी छत्तीसगढ़ की आत्मा है। और हम छत्तीसगढ़वासी इसे किसी सूरत में बिकने नहीं देंगे। किसी भी सूरत में नहीं। यह बात छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता भी समझ लें कि बीएसपी बिकाऊ नहीं है।
इस पर आमजनों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
देश को आज़ादी लाखों लोगों के बलिदान से मिली थी, किसी उद्योगपति को सौंपने के लिए नहीं!
एक ने कहा कि अडानी टोटल गैस ने BSP के साथ PNG सप्लाई का MoU साइन किया है। प्लांट, कैंटीन और 15,000+ घरों के लिए। ये गैस सप्लाई का कॉमर्शियल एग्रीमेंट है, प्लांट बेचने का नहीं। आपने “मुआयना” और “खरीददार” बना दिया। फैक्ट चेक कर लो।
एक महिला ने लिखा कि ये खुद तेलंगाना, हिमाचल मे आडानी को जी पिताजी बोलते है पर मोदी सरकार के तहत कुछ हो तो इनके आग लग जाता है। अम्बानी अडानी बोलेंगे पर भारती मित्तल बोलने मे इनके मुँह मे दही जम जाता है।