Share Market शेयर बाजार में शानदार तेजी, टाटा समूह की कंपनी ने किया मालामाल, जानिए कौन से शेयर उठे और गिरे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 07:24 PM
Share Market शेयर बाजार में शानदार तेजी, टाटा समूह की कंपनी ने किया मालामाल, जानिए कौन से शेयर उठे और गिरे
ऑडियो सुनें

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज रहा। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95% चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98% बढ़कर 22,776.10 पर पहुंच गया। टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर में 12.78% की जोरदार तेजी दर्ज हुई।

आज के कारोबार में सेंसेक्स की कुल 30 में से 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि 9 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, 2 कंपनियों के शेयर बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए। व्यापक स्तर पर देखें तो निफ्टी 50 की 50 कंपनियों में से 32 शेयरों ने बढ़त दर्ज की, जबकि 18 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

आज के सत्र में सबसे अधिक चर्चा ट्रेंट की रही, जिसने शानदार तिमाही आंकड़ों के दम पर 12.78 प्रतिशत की भारी तेजी दर्ज की। इसके विपरीत, दिग्गज आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के शेयरों पर दबाव बना रहा और यह 2.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। ट्रेंट का शेयर 13 प्रतिशत तक उछला।

इन शेयरों में दिखी रौनक
मंगलवार के सत्र में सेंसेक्स के जिन चुनिंदा शेयरों में तेजी का दौर रहा, उनमें कोटक महिंद्रा बैंक 3.59 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.83 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.77 प्रतिशत, इंडिगो 2.23 प्रतिशत, एटरनल 2.08 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.03 प्रतिशत और एक्सिस बैंक 2.01 प्रतिशत शामिल हैं। इसके अलावा भारती एयरटेल 1.49 प्रतिशत, सन फार्मा 1.07 प्रतिशत, एलएंडटी 0.88 प्रतिशत, बीईएल 0.86 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.74 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.70 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.65 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.48 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.39 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.34 प्रतिशत और एचसीएल टेक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

ये शेयर रहे दबाव में
बाजार में सुस्ती दिखाने वाले शेयरों में टाइटन 1.30 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.95 प्रतिशत, आईटीसी 0.76 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.75 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.63 प्रतिशत, टीसीएस 0.49 प्रतिशत और एसबीआई 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर बिना किसी बदलाव के स्थिर रहे।

ग्लोबल संकेत, DII की खरीदारी और क्रूड में नरमी से बाजार को सपोर्ट मिला। Private Banks, Metals, Power और Cement में मजबूती रही।

अगर आप बाजार की गिरावट का फायदा उठाकर कुछ खरीदने का मन बना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस समय दिग्गज ब्रोकरेज जैफरीज क्या कर रहा है। दरअसल जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफिलियो में अभी बड़े बदलाव किए हैं। जेफरीज ने अपने मॉडल पोर्टफोलियो बदलाव करते हुए कहा है कि इस समय निवेश के लिहाज से लार्जकैप शेयर अच्छे लग रहे हैं।

लार्जकैप शेयरों में रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है। लार्जकैप शेयरों का वैल्युएशन भी सस्ता है। जेफरीज़ का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2026 से 2028 के दौरान लार्जकैप शेयरों और अन्य शेयरों के बीच अर्निंग ग्रोथ का अंतर कम होता जा रहा है। इसी कारण जेफ़रीज़ ने अपने पोर्टफोलियो में लार्जकैप शेयरों की हिस्सेदारी बढ़ा दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group