
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान वे पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और शाम को मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित दास्तान-ए-कबीर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे इसके पश्चात् दोपहर 2.20 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.40 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत अखराभाठा हेलीपेड पहुंचेंगे. वे वहां से कार द्वारा ग्राम सांतरा के लिए रवाना होंगे. बघेल कार्यक्रम पश्चात् 3.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि 8 बजे राजधानी के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर’’ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे.
आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच होगा एमओयू
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में 22 जुलाई को विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 36 शासकीय आईटीआई के आधुनिकीकरण के लिए लगभग 1188.36 करोड़ की परियेाजना पर तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग और टाटा टेक्नोलॉजीस के बीच एमओयू निष्पादित होगा.
गौरतलब है कि टाटा टेक्नोलॉजीस के साथ होने जा रहे एमओयू के तहत राज्य के 36 आईटीआई में युवाओं को 6 नई ट्रेडों में तथा 23 शॉर्ट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा. टाटा टेक्नोलॉजीस द्वारा राज्य के चयनित आईटीआई में अत्याधुनिक तकनीकी वर्कशॉप की स्थापना, प्रशिक्षकों की व्यवस्था आदि की जाएगी. इसके अलावा राज्य के युवाओं को प्लेसमेंट देने में टाटा और उनकी सहयोगी कंपनी सहयोग करेगी. इस परियोजना से प्रति वर्ष 10 हजार से अधिक युवाओं को नये जमाने के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा.



