न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Jan 2025 07:42 PM
न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर
ऑडियो सुनें

न्यू ओर्लियंस. अमेरिका में नववर्ष के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस में कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. न्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे ”आतंकी हमला” करार दिया.

संघीय जांच एजेंसी एफबीआई इस बात की जांच कर रही है कि बुधवार तड़के उस समय क्या हुआ जब नए साल के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस के प्रसिद्ध कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर एक वाहन भीड़ में घुस गया. एफबीआई के न्यू ओर्लियंस फील्ड कार्यालय के प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर कम से कम एक संदिग्ध तात्कालिक विस्फोटक उपकरण को लेकर जांच कर रहे हैं.

न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है. शहर की आपातकालीन तैयारी एजेंसी नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी. इसने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
अमेरिका के न्यू ओर्लियंस में कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत, 30 घायल

अमेरिका में नववर्ष के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस में कैनाल और बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. यह जानकारी शहर की आपातकालीन तैयारी एजेंसी नोला रेडी ने दी.

न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है. नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी. इसने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu