यमन में भारतीय नर्स के मामले में हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है विदेश मंत्रालय

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 02:43 PM
यमन में भारतीय नर्स के मामले में हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है विदेश मंत्रालय

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत ने मंगलवार को कहा कि वह यमन में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नर्स के मामले में प्रासंगिक विकल्पों को तलाशने के लिए हरसंभव मदद मुहैया करा रहा है। केरल के पलक्कड़ जिले के कोलेंगोड की रहने वाली निमिशा प्रिया को कथित तौर पर एक यमन नागरिक की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम हरसंभव सहायता मुहैया करा रहे हैं ।
उन्होंने कहा, ‘‘हम यमन में निमिशा प्रिया की सजा से अवगत हैं। हम समझते हैं कि प्रिया का परिवार प्रासंगिक विकल्पों पर विचार कर रहा है।’’

जायसवाल ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘सरकार इस मामले में हरसंभव मदद मुहैया करा रही है।’’ खबरों में कहा गया है कि एक निचली ने अदालत प्रिया को 2020 में मौत की सजा सुनायी थी। और यमन के उच्चतम न्यायालय परिषद ने 2023 में इस सजा को बरकरार रखा था। यमन के राष्ट्रपति रशद अल-अलिमी ने प्रिया की मौत की सजा को कथित तौर पर मंजूरी दे दी है।

By navabharat digital