कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही, छत्तीसगढ़ में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 88

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Apr 2022 05:38 PM
कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही, छत्तीसगढ़ में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 88
ऑडियो सुनें

रायपुर. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज बहुत कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है. प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 88 है. राज्य के सात जिलों बेमेतरा, महासमुंद, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर और नारायणपुर में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है. अभी प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर 0.17 प्रतिशत है.

प्रदेश के 20 जिलों में 4 अप्रैल को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. इस दिन प्रदेश भर में हुए 7217 सैंपलों की जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए. राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर जिले में 4 अप्रैल को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है. इस दिन दुर्ग, रायपुर, धमतरी, बलरामपुर-रामानुजगंज और बीजापुर में एक-एक, कोरबा और सुकमा में दो-दो तथा बिलासपुर में तीन नए संक्रमित मिले हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu