नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार में आई गिरावट

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 01 Jan 2025 01:14 PM
नए साल के पहले ही दिन शेयर बाजार में आई गिरावट
ऑडियो सुनें

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को 2025 के पहले सत्र में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है।

कारोबार की सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 171.81 अंक की गिरावट के साथ 77,967.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी सुस्त शुरुआत के बाद 46.4 अंक फिसलकर 23,598.40 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.64 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,645.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital