दिल्ली में यमुना का जलस्तर शाम छह बजे कम होकर 208.17 मीटर पर आया: सीडब्ल्यूसी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jul 2023 07:45 PM
दिल्ली में यमुना का जलस्तर शाम छह बजे कम होकर 208.17 मीटर पर आया: सीडब्ल्यूसी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली में यमुना का जलस्तर तीन दिन पहले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद शुक्रवार शाम छह बजे घटकर 208.17 मीटर पर आ गया. हालांकि, शहर के कई प्रमुख इलाके अब भी जलमग्न हैं. यमुना में पानी का स्तर बृहस्पतिवार को तीन घंटे तक स्थिर रहने के बाद बढ़ना शुरू हो गया था और शाम सात बजे 208.66 मीटर के स्तर पर पहुंच गया था, जो 205.33 मीटर के खतरे के निशान से तीन मीटर से अधिक है.

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तड़के पानी का स्तर 208.57 मीटर था और सुबह 5 बजे तक मामूली रूप से कम होकर 208.48 मीटर पर आ गया. सुबह आठ बजे यमुना में जलस्तर 208.42 मीटर, अपराह्न एक बजे 208.27 मीटर और अपराह्न तीन बजे 208.25 मीटर पर आ गया. शाम छह बजे यह 208.17 मीटर के स्तर पर था. दिल्ली में यमुना नदी 1978 के 207.49 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को 207.71 मीटर के निशान पर पहुंच गयी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu