राजधानी में मौसम हुआ सुहाना, काले बादलों से ढंका आसमान, बारिश की फुहारों ने दी गर्मी से राहत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Jul 2022 02:49 PM
 राजधानी में मौसम हुआ सुहाना, काले बादलों से ढंका आसमान, बारिश की फुहारों ने दी गर्मी से राहत

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में शनिवार दोपहर मौसम बेहद सुहाना हो गया. यहां आसमान पर चारों तरफ काले घने बादल छा गए और कई जगहों पर हल्फी फुहारों ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी.

मौसम विभाग ने पहले ही शनिवार को मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई थी. इस बीच शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे. धीरे-धीरे आसमान पर छाए घने होते गए और एक वक्त ऐसा आया कि घरों में अंधेरा सा छा गया. वहीं दोपहर होते-होते ये बादल बरस पड़े.

बारिश की इन फुहारों से राजधानी और आसपास के इलाकों में तापमान गिरा दिया. शनिवार दोपहर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो दिन के तापमान से 4 डिग्री कम था.

By Nandkishoryadav