शराब दुकानों के पास से चोरी, 3 स्कूटी जब्त

रायपुर. शहर के अलग-अलग शराब दुकानों के पास से चोरी गए 3 स्कूटी को बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को तेलीबांधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपीचोरी करने के बादवाहनों को झाड़ियों में छिपाकर रखते थे. जब्त किए गए वाहनों की कीमत लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर के एक पान दुकान के पास 2 व्यक्ति दोपहिया वाहन बेचने की फिराक लगे थे. मुखबीर से मिली सूचना पर तेलीबांधा थाना प्रभारी भावेश कुमार गौतम के नेतृत्व में टीम ने बताए गए हुलिये के दोनों व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा. दोनों की पहचान जितेन्द्र दास उर्फ लल्ला एवं नीरजकुमार नंदा उर्फ पतालू के रूप में की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button