ये हैं 8 मुख्य आरोपी, जिन पर है सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को अंजाम देने का शक

नई दिल्ली: पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गत 29 मई की शाम मानसा जिले में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले 8 मुख्य किरदारों की पहचान पुलिस ने की है. इनमें मनप्रीत भाऊ को पंजाब पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है. वह पंजाब के मोगा का रहने वाला है. उस पर शूटर्स को गाड़िया मुहैया कराने का आरोप है. दूसरा आरोपी है फिरोजपुर जेल में बंद गैंग्स्टर मनप्रीत मन्ना, जिसको पंजाब पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ​लेकर पूछताछ कर रही है.

मूसेवाला हत्याकांड में इस्तेमाल कार मनप्रीम मन्ना की है
मूसेवाला हत्याकांड में शामिल शूटर्स जिस कोरोला कार में सवार थे, वह मनप्रीत मन्ना की ही थी. वह अमृतसर के खुर्सी गांव का रहने वाला है. तीसरा आरोपी ​है रूपा, जो अमृतसर के जोडा गांव का रहने वाला है. मूसेवाला हत्याकांड का चौथा किरदार है प्रियव्रत फौजी, जो हरियाणा के सोनीपत जिले का रहने वाला है. पांचवां आरोपी अंकित जांटी है, जो हरियाणा के सोनीपत जिले के सेरसा गांव का रहने वाला है. इस हत्याकांड में जो अन्य नाम सामने आए रहे हैं, उनमें देवेंद्र राणा उर्फ काला शामिल है, जिसे फतेहाबाद से हिरासत में लिया गया है.

देवेंद्र राणा उर्फ काला पर शूटर्स को पनाह देने का आरोप
मूसेवाला हत्याकांड की जांच में लगी पुलिस को इनपुट मिला था कि देवेंद्र राणा उर्फ काला ने पंजाब के रहने वाले 2 संदिग्ध (संभावित हत्यारे) व्यक्तियों केशव और चरणजीत सिंह को 16 व 17 मई को अपने घर पर ठहराया था. प्रियव्रत फौजी और अंकित जांटी की तलाश कर रही है. सोनीपत के गढ़ी सिसाना का रहने वाला प्रियव्रत फौजी कुख्यात बदमाश है. कुंडली में जांटी रोड स्थित गांव सेरसा के अंकित का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है. यह दोनों उसी बोलेरो में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते नजर आए, जिसका इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में हुआ.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button