शहरी नक्सलियों की तरह काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा : फडणवीस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Aug 2025 08:21 PM
शहरी नक्सलियों की तरह काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा : फडणवीस
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नहीं है, बल्कि इसके तहत शहरी नक्सलियों की तरह काम करने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा. राज्य विधानमंडल के हालिया मानसून सत्र के दौरान महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक-2024 पारित किया गया था, जिसका मकसद शहरी नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवादी संगठनों की गैरकानूनी गतिविधियों को रोकना है.

इस विधेयक में दोषी पाए जाने पर भारी जुर्माना और सात साल तक की जेल की सजा जैसे कड़े प्रावधान हैं. नागरिक समाज समूहों और विपक्षी दलों ने इसकी कड़ी आलोचना की है. विपक्षी दल इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर असहमति को दबाने का एक हथियार मानते हैं.
शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि यह कानून प्रदर्शनकारियों या सरकार की आलोचना करने वालों के खिलाफ नहीं है.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री को नए पारित कानून के तहत अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ”अगर आप शहरी नक्सली की तरह काम करेंगे, तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu