डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 12:41 PM
डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ंिसह ने बताया कि घटना दमोह जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा थानांतर्गत ग्राम खेरे एवं पाजी के बराघाट पुल के समीप बृहस्पतिवार रात को हुई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान रोहित नामदेव (22), सुनील सेन (35) एवं रामभरोसे पाटकर (35) के रूप में की गई है।
ंिसह ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग मोटरसाइकिल से दमोह से तेंदूखेड़ा की ओर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और डंपर को जब्त कर लिया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav