ओडिशा में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय तीन छात्र डूबे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Mar 2024 08:29 PM
ओडिशा में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय तीन छात्र डूबे
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के कटक, जगतसिंहपुर और बालासोर जिले में होली का जश्न मनाने के बाद तालाब में नहाते समय अलग अलग घटनाओं में कम से कम तीन छात्र डूब गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. होली के जश्न से जुड़ी एक अन्य घटना में कुछ लोग घायल हो गए. दरअसल, कटक जिले के भोगड़ा गांव में होली मनाते समय कथित तौर पर दो समूहों के बीच झड़प हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए.

पुलिस ने कहा कि दो समूहों के बीच हुई झड़प का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन पिछली दुश्मनी के नतीजतन यह झड़प हुई होगी, ऐसी आशंका है. अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ.ा दी गई है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कटक में करमुआं गांव में 12वीं कक्षा का एक छात्र तालाब में डूब गया, जबकि जगतसिंहपुर में कटकुला गांव में नहाते समय एक नाबालिग की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार होली खेलने के बाद बालासोर के सोरो में एक 10 वर्षीय लड़का डूब गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu