गुरुवार 11 दिसम्बर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- धैर्य कार्य पूर्ति में सहायक रहेगा. नौकरी में व्यवहार कुशलता बनाए रखें. व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. परिवार में शांति बनाए रखें.

वृषभ:- भविष्य की चिंता रहेगी. पूर्वनियोजित कार्य में अवरोध आएंगे. नौकरी में वरिष्ठों से निराशा होगी. व्यवसाय में सुधार आएगा. क्रोध से बचें.

मिथुन:- मनोत्साह बना रहेगा. राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. नौकरी में सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. परिवार में खुशी होगी.

कर्क:- अध्ययन में अरुचि रहेगी. स्वजनों से मनमुटाव रहेगा. बनते कार्य में विलंब होगा. आर्थिक दबाब बना रहेगा. व्यवसाय में लाभ कम होगा.

सिंह:- भविष्य के प्रति आशा​​िन्व्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बना रहेगा. नई नौकरी प्राप्ति का अवसर मिल सकता है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

कन्या:- स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा. नाैकरी में मन नहीं लगेगा. व्यय की अ​धिकता रहेगी. व्यवसाय में मंदी रहेगी. विरोधी से बचें. यात्रा में कष्ट होगा.

तुला:- नई योजना में सफलता मिलेगी. रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. डूबा धन मिल सकता है. व्यवसाय में धन लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

वृश्चिक:- राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्रा​​प्ति होगी. व्यवसाय में यथेष्ट लाभ होगा.

धनु:- मान सम्मान की चिंता रहेगी. कानूनी मामले की चिन्ता रहेगी. प्रभावी व्य​​िक्त का सहयोग मिलेगा. व्यवसाय में लाभ होगा. धर्म में आस्था रहेगी.

मकर:- दिनमान प्रतिकूल रहेगा. मानसिक उत्तेजना से बचें. कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच समझकर लें. व्यवसाय में जो​खिम से बचें. घर में शांति बनाए रखें.

कुंभ:- आत्मबल बनाए रखें. किसी सूचना से मन प्रसन्न रहेगा. नाैकरी में उन्नति के संकेत मिलेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

मीन:- महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी में दबदबा बना रहेगा. विवाद से मुक्ति मिलेगी. व्यावसायिक धन लाभ बढ़ेगा. घर में आनन्द रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 21 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 27 प्रविष्टे, 20 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष अष्टमी14.56 तक उपरांत नवमी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 29.49 तक उपरांत हस्त नक्षत्र, प्रीति योग 11.11 तक उपरांत आयुष्मान​ योग, काैलव करण 14.56 तक उपरांत तैतिल करण, चन्द्रमा कन्या राशि में 10.23 बजे. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष आप प्रसन्न एवं उत्साहित रहेंगे. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. शुभचिन्तकों का सहयोग मिलेगा. आ​र्थिक ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. भाैतिक सुख साधनों पर व्यय होगा. विवाह एवं संतान सुख की दृ​​ष्टि से वर्ष सहायक रहेगा. विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. ​शिक्षा, संचार, विदेश विभाग, खाद्य विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिल सकता है. व्यावसायिक विस्तार व लाभ से उत्साहित रहेंगे. जमा पूंजी में वृदि्ध होगी. आरोग्य सुख उत्तम रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, दक्षिणगोले.
राहुकाल: प्रात: 10.30 से 12.00 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button