गुरुवार 4 दिसम्बर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 03 Dec 2025 11:10 PM
गुरुवार 4 दिसम्बर 2025 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

ऑडियो सुनें

-: आपका राशिफल :-

मेष:- स्वजनों से वाद विवाद से बचें. नाैकरी में ​​स्थिति सामान्य रहेगी. अजनबी पर भरोसा करने से बचें. व्यावसायिक लाभ सामान्य रहेगा.

वृषभ:- किसी परेशानी से मु​​क्ति मिलेगी. अभीष्ट की सिद्धि संभव है. नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में आशातीत धन लाभ होगा.

मिथुन:- आत्मबल बनाए रखें. नौकरी में ​​स्थिति अनुकूल रहेगी. आ​​िर्थक दबाब में कमी आएगी. व्यावसायिक स्थिति से मन चिंतित रहेगा.

कर्क:- समाज में सम्मान बना रहेगा. मित्र सहायक रहेंगे. अचानक अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा. परिवार में आनन्द रहेगा.

सिंह:- राजकाज में व्यस्त रहेंगे. नौकरी में कार्य कुशलता का लाभ मिल सकता है. अर्थ प्रा​​प्ति संभव है. व्यवसाय में सामान्य धन लाभ होगा.

कन्या:- नई योजना कार्यान्वित करने में व्यस्त रहेंगे. सरकारी कार्य में अवरोध आएंगे. संतान से निराशा होगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा.

तुला:- मानसिक उत्तेजना से बचें. नाैकरी में कार्य कुशलता बनी रहेगी. आ​र्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में सावधानी से कदम उठाएं.

वृश्चिक:- पूर्व नियोजित कार्य में निजी उद्यम से सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में विस्तार संभव है. व्यवसाय में लाभ होगा. घर में आनन्द रहेगा.

धनु:- आरोग्य सुख मिलेगा. नाैकरी प्रा​​प्ति संभव है. कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी. विरोधी परास्त होंगे. व्यावसाय में उत्तम धन लाभ होगा.

मकर:- धैर्य रखने पर योजना सफल होगी. नाैकरी में वर्चस्व बना रहेगा. संतान के प्रति चिंतित रहेंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. सेहत नरम रहेगी.

कुंभ:- मनोत्साह बनाए रखें. किसी परेशानी का समाधान होगा. नौकरी में कार्य भार बढ़ सकता है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. थकान रहेगी.

मीन:- लोकप्रियता में वृदि्ध होगी. अटके कार्य बनेंगे. राजकाज में अनुकूलता रहेगी. व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा. घर में आनन्द रहेगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 14 मार्गशीर्ष मास शक 1947, मार्गशीर्ष मास 20 प्रविष्टे, 13 जमादिउस्सानी हिज़री 1447, पाैष कृष्ण पक्ष प्रतिपदा 24.55 तक उपरांत ​द्वितीया, रोहिणी नक्षत्र 11.45 तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र, सिद्ध योग 08.07 तक उपरांत साध्य​ योग 27.48 तक तदोपरांत शुभ योग, बालव करण 14.49 तक उपरांत काैलव करण, चन्द्रमा मिथुन राशि में 22.16 बजे. शुभांक 6 , 3

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष शुभचिन्तकों का सहयोग उत्साह वृदि्ध करेगा. विकास कार्यों में अनुकूल सफलता मिलेगी. किसी राजनैतिक महत्वाकाक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा. विरोधी परास्त होंगे. आर्थिक दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. भू संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा. कैमिकल इंजीनियरिंग, होटल मैनेजमेंट, सेना, पुलिस, न्याय, कृषि अनुसंधान आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को उन्नति के अवसर मिलेंगे. व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. आरोग्य सुख सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार: हेमन्तऋतु, सूर्यद​क्षिणायने, द​​िक्षणगोले.
राहुकाल:– प्रात: 10.30 से 12.00 तक

By Yogesh Kumar Sahu