आज सावन माह की शिवरात्रि: पं. प्रदीप मिश्रा के साथ घर पर ही करें लाइव रुद्राभिषेक, ये पूजा सामग्री की होगी आवश्यकता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 02 Aug 2024 04:49 PM
आज सावन माह की शिवरात्रि: पं. प्रदीप मिश्रा के साथ घर पर ही करें लाइव रुद्राभिषेक, ये पूजा सामग्री की होगी आवश्यकता…
ऑडियो सुनें

रायपुर: आज सावन माह की शिवरात्रि है. जिसे लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने मिल रहा है. शिवालय में भक्तों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में सीहोर धाम वाले पंडित प्रदीप मिश्रा ने सावन शिवरात्रि पर धाम में उमड़ने वाली भीड़ के कारण लाइव रुद्राभिषेक करने निर्णय लिया है. जिससे श्रद्धालु घर बैठे ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सकते हैं.

पंडित मिश्रा के द्वारा बताई गई सामग्री को लेने के लिए आज सुबह से ही बाजारों में भीड़ देखी जा रही है. पंडित प्रदीप मिश्रा ऑनलाइन पूजा के माध्यम से सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कराने जा रहे हैं.

शिवमहापुराण कथा करने वाले सीहोर के कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा सावन महीने की शिवरात्रि आज 2 अगस्त को ऑनलाइन भगवान शिव का महारूद्राभिषेक करेंगे. पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि सभी भक्त घर बैठे ऑनलाइन तरीके से देखकर अपने घर पर ही भगवान शिव का महारूद्राभिषेक करें. इस महारूद्राभिषेक में जो पूजन सामग्री लगने वाली है उसकी एक लिस्ट भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताई है. ऑनलाइन महारूद्राभिषेक का सीधा प्रसारण आस्था चैनल, यूट्यूब और फेसबुक पर शाम 7 बजे से शुरू होगा.

ये पूजन सामग्री की होगी आवश्यकता

अगर आप भी आज पंडित प्रदीप मिश्रा के साथ शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ का महारूद्राभिषेक करना चाहते हैं तो आपको पहले से कुछ पूजन सामग्री पास रखनी होगी. जो कि पूजन के दौरान लगने वाली है. आपको बताते हैं कि कौन कौन सी पूजन सामग्री आपको पहले से तैयार रखनी है.

पूजन सामग्री:- मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग, एक लोटा जल, दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल, शक्कर, इत्र, 3 गोल सुपारी, रोली और कलावा, अबीर, गुलाल, पीला चंदन, कपूर, गेहूं के 21 दाने, 5 कमल गट्टे, चावल के 108 दाने, 21 काली मिर्च, 1 चुटकी काला तिल, 1 धतूरा, 7 बेलपत्र, 7 शमी पत्र, 7 लाल फूल, 7 पुष्प सादे, 2 दीपक घी के (एक जलाकर रखने के लिए और एक आरती के समय), 2 जनेऊ (एक गणेश जी और एक भगवान शिवजी के लिए), लौंग, इलायची, पान के पत्ते, 5 फल, मिठाई, धूपबत्ती आदि.

शिवरात्रि पर पूजन का मुहूर्त

सावन शिवरात्रि पर पूजन के लिए 2 अगस्त को निशिता काल समय रात 12:06 से 12:49 बजे तक रहेगा. रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय शाम 7:11 से रात 9:49 बजे तक रहेगा. रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय रात 9:49 से देर रात 12:27 बजे तक रहेगा. रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय 2 अगस्त की देर रात 12:27 से 3:06 बजे तक रहेगा. वहीं रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय 3 अगस्त की सुबह 3:06 से सुबह 5:44 बजे तक रहेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav