आज की कांग्रेस ‘नकली गांधी परिवार’ की अगुवाई वाली ‘फर्जी कांग्रेस’: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 Dec 2024 07:27 PM
आज की कांग्रेस ‘नकली गांधी परिवार’ की अगुवाई वाली ‘फर्जी कांग्रेस’: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी
ऑडियो सुनें

हुब्बली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस पार्टी नकली ‘गांधी’ की अगुवाई वाली ‘फर्जी कांग्रेस’ है. उन्होंने कहा कि मौजूदा गांधी परिवार के सदस्य महात्मा गांधी के समय की पार्टी के उत्तराधिकारी नहीं हैं. जोशी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा बेलगावी में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 1924 के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए सरकारी धन का इस्तेमाल किया जा रहा है.

बेलगावी में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 39वां अधिवेशन महात्मा गांधी की अध्यक्षता वाला एकमात्र कांग्रेस अधिवेशन था.
शताब्दी समारोह 26 और 27 दिसंबर को बेलगावी में आयोजित किया जाएगा. जोशी ने कहा, ह्लआज की कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के समय की कांग्रेस पार्टी की उत्तराधिकारी नहीं है. अब जो है, वह नकली कांग्रेस और नकली गांधी (सोनिया और राहुल गांधी का जिक्र करते हुए) है. ह्व उन्होंने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि समारोह के लिए बेलगावी में हुबली इले्ट्रिरसिटी सप्लाई कंपनी द्वारा हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं और सजावटी लाइट की व्यवस्था की गई है.

जोशी ने आरोप लगाया, ह्लपूरी तरह से सरकारी पैसा.ह्व उन्होंने कहा, ह्लमहात्मा गांधी की कांग्रेस से आपका (सोनिया और राहुल) क्या रिश्ता है? आपकी कांग्रेस ‘फर्जी’ कांग्रेस है. कई बार टूटकर कांग्रेस खराब हो चुकी है. अब जो है, वह चोरों का समूह है. आप ‘नकली’ गांधी हैं. नकली गांधी की नकली कांग्रेस पर सरकारी पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है? इसे तुरंत रोका जाना चाहिए और खर्च किए गए पैसे को सार्वजनिक किया जाना चाहिए तथा कांग्रेस पार्टी को खर्चे का भुगतान करना चाहिए.ह्व जोशी ने कहा कि इस आयोजन पर सरकारी धन खर्च किए जाने को लेकर आपत्ति जताए जाने की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस इसे महात्मा गांधी का आयोजन बताकर नया नाटक कर रही है.

कांग्रेस ने इसमें सभी को आमंत्रित करना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि वे इसे नया मोड़ देने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोग मूर्ख नहीं हैं. भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस और तत्कालीन कांग्रेस में बहुत अंतर है. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है क्योंकि आज जो है वह चोरों का समूह है, आज के गांधी नकली गांधी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu