आज का पंचांग व राशिफल:- शनिवार 05 अप्रेल 2025

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 05 Apr 2025 02:17 AM
आज का पंचांग व राशिफल:- शनिवार 05 अप्रेल 2025
ऑडियो सुनें

-:पंचाग:-

चैत्र मासे, कृष्ण पक्ष,
तिथि अमावस्या 16:26:57
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 19:25:44
योग ब्रह्म 22:02:24
करण नाग 16:26:57
करण किन्स्तुघ्न 26:38:34
वार शनिवार
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
विक्रम संवत 2081 विक्रम संवत
शक संवत 1946 शक संवत

-:राशिफल:-

मेष राशि:- आज आपका समय मित्रों के साथ आनंदमय बीतेगा। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी करेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। लेकिन नए सम्बंध बनाने से पूर्व विचार करें। अधिक खर्च होगा। नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।

वृष राशि:- आज व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पारिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक रहेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का योग बन रहा है। पार्टनर के साथ संभलकर रहें।

मिथुन राशि:- आज के दिन नए कार्य का प्रारंभ न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। मानसिक रूप से प्रफुल्लित अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा व आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि:- आज आपकी हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आपको परेशान करेगी। आज संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना ही उचित होगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वैचारिक स्तर पर विचलित न हो। मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता होगी।

सिंह राशि:- आज धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ होंगे। विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं। पूंजी-निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायक होगा। मध्याह्न के बाद आप पर भावना हावी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संपत्ति से सम्बंधित कार्यों के लिए आज का दिन उचित नहीं है।

कन्या राशि:- आज आप किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर नहीं पहुंच पाएंगे इसलिए नए कार्य प्रारंभ न करें। आज मौन रहें तो ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे। पूंजी-निवेश करना आज आप के हित में होगा।

तुला राशि:- आज का दिन समतोल और दृढ़ वैचारिकता से प्रारंभ होगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वस्त्र और आभूषण की खरीदारी में धन खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में हो सकते हैं। जरूरी निर्णय आज टाल दें।

वृश्चिक राशि:- आज के दिन आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से शांति मिलेगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर रहें। मध्याह्न के पश्चात कार्यपूर्ति होती नजर आएगी और शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि:- आज के दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ होने का संकेत मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न होगा। व्यापार से लाभ होगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ऐसा गणेश जी कहते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मकर राशि:- आज संपत्ति के दस्तावेज बनवाने हेतु आज का दिन उचित है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और उच्च अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। परिवार में वातावरण शातिपूर्ण व आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक लाभ होगा।

कुम्भ राशि:- आज के दिन व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय ध्यान रखें। संतान के विषय में चिंता रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा के योग बन रहे हैं। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन राशि:- आज जी किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह देते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। बौद्धिक रूप से लेखन कार्य में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश स्थित स्नेहीजनों के शुभ समाचार मिलेगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर रहें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital