1 जून से बदलने वाला है ट्रैफिक नियम, जानिए किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 May 2024 10:56 AM
1 जून से बदलने वाला है ट्रैफिक नियम, जानिए किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से नए नियम जारी किए जाएंगे। इसमें 1 जून 2024 से नए नियमों को लागू किया जाएगा। गाड़ी तेज गति से लेकर कम उम्र में चलाने तक में भारी जुर्माना देना होगा। नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।

नाबालिग के वाहन चलाने पर 25,000 रुपये जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी हो गया है। नाबालिग के वाहन चलाने पर मोटा जुर्माना लगया जाएगा। 18 साल से कम उम्र के लोग अगर वाहन चलाते पाए जाते हैं तो 25,000 रुपये तक जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

किन लोगों पर कितना लगेगा जुर्माना

तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना भरना होगा। सीट बेल्ट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav