कुआखाई नदी में चार छात्रों की दर्दनाक मौत, एक बाल-बाल बचा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Jul 2023 03:15 PM
कुआखाई नदी में चार छात्रों की दर्दनाक मौत, एक बाल-बाल बचा…
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: कुआखाई नदी में एक और दिल दहला देने वाली घटना में चार छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है। इससे पहले इसी नदी में डूबने से दो युवा इंजीनियरों की मौत हो गई थी। दरसअल इन छात्रों को नदी की गहराई के बारे में कोई आईडिया नहीं था इसलिए ये पानी के बहाव में आ गए।

हादसे में चार की मौत, एक बाल-बाल बचा
दो छात्रों के शव मंगलवार को ही बरामद किए गए थे जबकि दो और छात्रों के शव बुधवार सुबह दमकल विभाग ने बरामद किए। इन छात्रों में झारखंड के जमशेदपुर के एरियन मिश्रा (25) और कटक के कुमार अविनाश (23) के शव कल बरामद किए गए थे, जबकि बालेश्‍वर के रोहित परिड़ा (24) और कटक बालीकुदा के प्रतीक धलसामंत (23) का शव आज बरामद किया गया है। नदी किनारे दावत के बाद नहाते समय हुए हादसे में एक छात्र बाल-बाल बच गया है।

पानी के तेज बहाव में बहए गए छात्र
स्थानीय लोगों के अनुसार, अटला में एक निजी शिक्षण संस्थान के नौ छात्र मंगलवार को धवलाहार के पास नदी किनारे जंगल में दावत कर रहे थे। पार्टी खत्म होने के बाद चार छात्र वापस कॉलेज चले गए।

हालांकि, शाम के 5 बजने के बावजूद पांच छात्र कुआखाई नदी में स्नान करने चले गए। इन छात्रों को नदी की गहराई के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वे नदी के गहरे स्रोत में चले गए और पानी के बहाव में बह गए। इन छात्रों को डूबता देख एक छात्र चिल्लाने लगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav