त्रिसा, गायत्री की जोड़ी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 31 May 2024 07:33 PM
त्रिसा, गायत्री की जोड़ी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंची
ऑडियो सुनें

सिंगापुर. त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की उभरती हुई भारतीय महिला जोड़ी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन में उलटफेर जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां क्वार्टर फाइनल मुकाबले में छठी वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया की किम सो योंग और कोंग ही योंग की जोड़ी को शिकस्त दी. गैरवरीय भारतीय जोड़ी ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक घंटे 19 मिनट तक चले रोमांचक मैराथन मुकाबले को 18-21 21-19 24-22 से अपने नाम किया.

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता त्रिसा और गायत्री ने इससे पहले अंतिम-16 दौर में दुनिया की दूसरे नंबर की दक्षिण कोरियाई टीम बाएक हा ना और ली सो ही को शिकस्त दी थी. इस ‘बीडब्ल्यूएफ सुपर 750’ स्तर की स्पर्धा के खिताबी दौड़ भारत के लिए सिर्फ त्रिसा और गायत्री को जोड़ी ही बची है. भारतीय जोड़ी के सामने शनिवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त नामी मात्सुयामा और चिहारू शिदा की जापान की जोड़ी की चुनौती होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu