शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी, बेटे और बेटी ने की आत्महत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 11 Mar 2023 01:52 PM
शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी, बेटे और बेटी ने की आत्महत्या…
ऑडियो सुनें

नरंिसहपुर: मध्यप्रदेश के नरंिसहपुर जिले में एक शराबी व्यक्ति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी 38 वर्षीय पत्नी, बेटे और बेटी ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे और 16 वर्षीय बेटी ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर गाडरवारा रेलवे स्टेशन के पास यह कदम उठाया।

गाडरवारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) शशि पाठक ने कहा कि पुलिस को शुक्रवार रात करीब 10 बजे रेल की पटरियों पर तीन शव पड़े होने की सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने लिखा है कि अपने पिता द्वारा शराब पीकर परेशान करने की वजह से वे तीनों आत्महत्या कर रहे हैं। पाठक ने कहा कि पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav