मंगलवार 30 दिसम्बर 2025: जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?

-: आपका राशिफल :-

मेष:- भाग्य सहायक रहेगा. योजना में सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति का लाभ मिल सकता है. व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

वृषभ:- मानसिक चिन्तन बना रहेगा. पूर्व नियोजित कार्य अधूरे रहेंगे. ऋण में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय में लाभ कम होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मिथुन:- सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा. नई योजना में सफलता मिलेगी. सुख साधनोंं में वृद्धि हो सकती है. व्यवसाय में विस्तार एवं उत्तम लाभ होगा.

कर्क:- सरकारी क्षेत्र में बनता कार्य अटक सकता है. नाैकरी में मान सम्मान बना रहेगा. अर्थ प्राप्ति संभव है. व्यवसाय में नया अनुबंध हो सकता है.

सिंह:- उतावलेपन में निर्णय लेने से बचें. कानूनी मामले में परेशानी होगी. नाैकरी में ​स्थिति यथावत रहेगी. व्यवसाय में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे.

कन्या:- राजनैतिक संबंध सहायक रहेंगे. भू संप​​त्ति में वृदि्ध हो सकती है. आर्थिक क्षेत्र में सावधानी बरतें. व्यवसाय में लाभ होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.

तुला:- रोजगार प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. अटके कार्य में सफलता मिलेगी. नाैकरी में अ​धिकारी अनुकूल रहेंगे. व्यवसाय में अचानक धन लाभ होगा.

वृश्चिक:- क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें. भू संपत्ति के बनते कार्यअटक सकते हैं. अर्थ प्राप्ति के अवसर मिलेंगे. व्यवसाय में यथेष्ट धन लाभ होगा.

धनु:- मानसिक उलझन बनी रहेगी. कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी. नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें. व्यवसाय में लाभ कम होगा. संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे.

मकर:- भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे. कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बनी रहेगी. संपत्ति संबंधी विवाद से बचें. व्यावसायिक ​​स्थिति से चिंता होगी. स्वास्‍थ्य नरम रहेगा.

कुंभ:- नाैकरी में मान सम्मान बढ़ेगा. कार्य विशेष में अनुकूल सफलता मिलेगी. किसी इच्छा की पूर्ति संभव है. व्यवसाय में विस्तार एवं उत्तम लाभ होगा.

मीन:- विरोधी पक्ष से सावधानी बरतें. नौकरी में ​स्थिति अनुकूल रहेगी. स्वजनों से वाद विवाद संभव है. व्यावसायिक लाभ कम होगा. वाहन से कष्ट होगा.

-: आज का पंचाग :-

विक्रमी संवत् 2082, 10 पाैष मास शक 1947, पाैष मास 17 प्रविष्टे, 10 रज्जब हिज़री 1447, पाैष शुक्ल पक्ष द्वादशी 25.47 तक उपरांत त्रयोदशी, कृतिका नक्षत्र 25.29 तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र, साध्य योग 21.12 तक उपरांत शुभ योग, बव करण 15.23 तक उपरांत बालव करण, चन्द्रमा वृष राशि में 09.20 बजे. शुभांक 5

-: आज जन्म लिए जातक का राशिफल :-

इस वर्ष उद्देश्य पूर्ति के लिए परिश्रम की अ​धिकता रहेगी. किसी नई योजना का प्रारंभ हो सकता है. आ​​र्थिक दृ​​ष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा. विवाह या संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी. मकान या प्लाट क्रय हो सकता है. शुभचिन्तकों का सहयोग उन्नति में सहायक रहेगा. रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता मिलेगी. रेलवे, माईनिंग, ​शिक्षा, उड्डयन, इंजीनियरिंग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा. विदेश यात्रा हो सकती है. व्यावसयिक लाभ से उत्साह बढ़ेगा. धार्मिक कार्योँ में रुचि रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

-: व्रत त्यौहार :-

व्रत त्यौहार:- कल्पवास समाप्त प्रयागराज, नववर्ष पूर्व संध्या ईसाई, शिशिरऋतु, सूर्यउत्तरायणे, दक्षिणगोले.
राहुकाल:- दिन में 12.00 से 13.30 तक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button