देव उठनी एकादशी जिसे देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। विष्णु पुराण, पद्म पुराण, श्रीमद्भागवत् में बताया गया है कि आषाढ मास की देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्र में चले जाते हैं और देव प्रबोधिनी एकादशी पर श्रीहरि निद्रा का त्याग करते हैं। यानी आषाढ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल दशमी तिथि तक भगवान विष्णु शयन करते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को भगवान विष्णु जगते हैं और सृष्टि के संचालन और पालन का दायित्व अपने हाथों में वापस लेते हैं। इसलिए देव उठनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु भगवान की प्रसन्नता और कृपा के लिए देवलोकवासी देवता भी व्रत करते हैं और भगवान विष्णु का विधिवत पूजन स्तवन करते हैं। गृहस्थजन देव उठनी एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन किस प्रकार करें, आइए जानते हैं श्रीविष्णु पूजन विधि विधान और मंत्र।

- भगवान विष्णु की प्रतिमा और शालिग्राम
- तुलसी का पौधा (श्रृंगार सहित)
- गन्ने के टुकड़े (मण्डप हेतु)
- पंचामृत और गंगाजल
- पीतांबर वस्त्र और लाल चुनरी
- सिन्दूर, मंगलसूत्र, चूड़ियाँ (तुलसी विवाह हेतु)
- कमल पुष्प और तुलसी दल
- चन्दन, कुमकुम, अक्षत
- धूप, घी के दीपक, कपूर
- फल, मिठाई और पंचमेवा
- नारियल और सुपारी
सबसे पहले गन्ने का एक मंडप सजाएं और चौकी पर कमल पुष्प बनाएं। पूजा स्थान को खूब सुंदर से सजाएं। घर के सभी लोग पूजा में शामिल होकर पवित्र भाव से भगवान का ध्यान करें और घंटी, घड़ियाल, शंख वादन करते हुए भगवान विष्मु को निद्रा से जगाएं। भगवान विष्णु को जगाने के लिए यह मंत्र बोलें –
अब देवी उठनी एकादशी पूजा का संकल्प करें – ऊं विष्णुर्विष्णुर्विष्णु:, ऊं तत्सदद्य श्री पुराणपुरुषोत्तमस्य विष्णोराज्ञया प्रवर्तमानस्य ब्रह्मणोऽह्नि द्वितीय पराद्र्धे श्री श्वेतवाराहकल्पे सप्तमे वैवस्वतमन्वन्तरे, अष्टाविंशतितमे कलियुगे, कलिप्रथम चरणे जम्बुद्वीपे भरतखण्डे आर्यावर्तान्तर्गत ब्रह्मवर्तैकदेशे पुण्य (अपने नगर/गांव का नाम लें) क्षेत्रे बौद्धावतारे वीर विक्रमादित्यनृपते : 2083 तमेऽब्दे रौद्र नाम संवत्सरे दक्षिणायने हेमंत ऋतो महामंगल्यप्रदे मासानां मासोत्तमे कार्तिक मासे शुक्ले पक्षे एकादशी तिथौ शुक्रवासरे उत्तराभाद्र नक्षत्रे वज्र योगे गर करणादिसत्सुशुभे योग (गोत्र का नाम लें) गोत्रोत्पन्नोऽहं अमुकनामा (अपना नाम लें) सकलपापक्षयपूर्वकं सर्वारिष्ट शांतिनिमित्तं सर्वमंगलकामनया– श्रुतिस्मृत्यो- क्तफलप्राप्तर्थं— निमित्त श्रीविष्णु सहित देवी तुलसी पूजन शुभ-पंचोपचारविधि सम्पादयिष्ये।
अब भगवान विष्णु का विष्णु का पूजन करें। भगवान विष्णु को गंगाजल से स्नान कराएं – ॐ मन्दाकिन्या समानीतैः, हेमाम्भोरुह-वासितैः स्नानं कुरुष्व देवेशि, सलिलं च सुगन्धिभिः।। ॐ नमो भगवान श्रीविष्णवे नमः।। इसकै बाद भगवान को पंचामृत स्नान कराएं- एक पात्र में दूध,दही,घी,गंगाजल और शक्कर मिलाकर भगवान विष्णु को स्नान कराएं – ओम पंचामृत स्नानं समर्पयामि भगवान श्री विष्णने नमः। इसके बाद ॐ भगवान श्री विष्णवे नमः, शुद्धोदकस्नानं समर्पयामि। इस मंत्र से गंगाजल अर्पित करें।
इसके बाद भगवान विष्णु को श्रीखंड चंदन का लेपन करें- इदं श्रीखंड चंदनम् लेपनम् ओम भगवान श्रीविष्णवे नमः। भगवान को तिल जौ अर्पित करें- एते यवतिलाः भगवान श्रीविष्णु नमः समर्पयामि। भगवान को फूल अर्पित करें- ॐ मन्दार-पारिजाताद्यैः, अनेकैः कुसुमैः शुभैः। पूजयामि भगवान श्रीविष्णने नमः।। पुष्पाणि समर्पयामि। अब भगवान को पीले वस्त्र अर्पित करें- ओम भगवान श्रीविष्णु पीत वस्त्रं समर्पयामि। भगवान को माला अर्पित करें-ॐ नमः भगवान श्रीविष्णु माल्यं समर्पयामि।