आईईडी के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 14 May 2024 03:32 PM
आईईडी के चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुःख…
ऑडियो सुनें

रायपुर: बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आने से गांव के दो अबोध बच्चों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःख प्रकट किया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा – बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है।

ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं। नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav