मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर अमृतसर में हुई मुठभेड़ में ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 20 Jul 2022 07:33 PM
मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टर अमृतसर में हुई मुठभेड़ में ढेर
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल दो गैंगस्टर बुधवार को अमृतसर में हुई मुठभेड़ में मार गिराए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद कुमार बान ने पत्रकारों को बताया कि गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू को पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में मार गिराया. उन्होंने कहा कि उनके पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद हुई है. सिद्धू मूसेवाला के नाम से र्चिचत शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu