दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 06:44 PM
दंतेवाड़ा में हुई मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली ढेर
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में गमपुर गांव के जंगल में यह मुठभेड़ हुई.

अधिकारियों ने बताया कि जंगल में सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सोमवार को डीआरजी, बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर भेजा गया था. अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान जब सुरक्षाबलों के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

उन्होंने कहा कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए, बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, दो हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किया.
उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है. राज्य के कांकेर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को तथा शुक्रवार को बीजापुर जिले में दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया था.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu