जम्मू कश्मीर के कुलगाम में अमरनाथ यात्रा मार्ग के निकट मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 10:06 PM
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में अमरनाथ यात्रा मार्ग के निकट मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी बताया कि जिस जगह मुठभेड़ हुई वह अमरनाथ यात्रा मार्ग के ‘बेहद करीब’ है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुलगाम जिले में मीर बाजार इलाके के नवापुरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. अधिकारी के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान ही मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें दो आतंकवादी मारे गये.

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गये दोनों आतंकवादियों की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकवादियों के तौर पर हुई है. यह एक और महत्वपूर्ण मुठभेड़ है क्योंकि कार्रवाई एनएचडब्ल्यू (यात्रा मार्ग) के बहुत नजदीक हुई.’’ एक अन्य पुलिस अधिकारी ने अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस और सेना का संयुक्त दल मीर बाजार के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर संदिग्ध इलाकों की छानबीन कर रहा था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्होंने इलाके की घेराबंदी की जिसके दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की, सुरक्षार्किमयों ने जवाबी कार्रवाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. अभियान समाप्त हो गया है और इसमें दो आतंकवादी मारे गए. उनकी पहचान यासिर वानी और रईस मंजूर के रूप में हुई है.’’ यासिर ंिहसा के कई मामलों में वांछित है, वह लश्कर से बहुत पहले से जुड़ा हुआ है और 2020 में उसकी सक्रियता बढ़ गई. रईस इस आतंकवादी संगठन से महज दो महीने पहले जुड़ा था. अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu