तुर्किये सेना के दो हेलीकॉप्टर हवा मे टकराए, छह सैन्यकर्मियों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 09 Dec 2024 07:32 PM
तुर्किये सेना के दो हेलीकॉप्टर हवा मे टकराए, छह सैन्यकर्मियों की मौत
ऑडियो सुनें

अंकारा. तुर्किये के दो सैन्य हेलीकॉप्टर सोमवार को हवा में टकरा गए, जिससे उनमें से एक हेलीकॉप्टर में सवार छह सैन्यर्किमयों की मौत हो गई, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर को सुरक्षित उतार लिया गया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पांच पीड़ितों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छठे व्यक्ति की अस्पताल में मौत हुई.

क्षेत्रीय गवर्नर अब्दुल्ला इरिन ने बताया कि यह दुर्घटना नियमित प्रशिक्षण उड़ानों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी प्रांत इस्पार्टा में हुई. उन्होंने बताया कि पीड़ितों में एक ब्रिगेडियर जनरल भी शामिल है, जो विमानन स्कूल के प्रभारी थे. यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों हेलीकॉप्टर किस वजह से आपस में टकराएं. इरिन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ ने बताया कि यूएच-1 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक खेत में गिरा और दो हिस्सों में टूट गया. दूसरा हेलीकॉप्टर करीब 400 मीटर दूर सुरक्षित उतरा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu