ब्रिटेन सरकार ने उकसावे वाली टिप्पणियों के बीच मस्क से जिम्मेदारीपूर्वक बर्ताव करने का आह्वान किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Aug 2024 11:43 AM
ब्रिटेन सरकार ने उकसावे वाली टिप्पणियों के बीच मस्क से जिम्मेदारीपूर्वक बर्ताव करने का आह्वान किया
ऑडियो सुनें

लंदन: ब्रिटेन सरकार ने प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज उद्यमी एलन मस्क के सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कथित तौर पर कई उकसावे वाले पोस्ट करने के बाद उनसे जिम्मेदारीपूर्वक व्यवहार करने का आह्वान किया है। अधिकारियों का कहना है कि इन पोस्ट से देश में ंिहसा भड़कने का खतरा है।

न्याय मंत्री हेदी एलेक्जेंडर ने मंगलवार सुबह यह आह्वान उस वक्त किया, जब मस्क ने पोस्ट किया कि ब्रिटेन में ‘‘गृह युद्ध टाला नहीं जा सकता है।’’ मस्क ने ब्रिटिश सरकार पर हमले और तेज करते हुए कहा था कि देश की आपराधिक न्याय प्रणाली दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के मुकाबले अल्पसंख्यक मुसलमानों से अधिक नरमी से पेश आती है। उन्होंने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं पर ब्रिटेन की कार्रवाई की तुलना पूर्व सोवियत संघ से की थी।

एलेक्जेंडर ने ‘टाइम्स रेडियो’ से कहा, ‘‘गृह युद्ध जैसी भाषा का इस्तेमाल किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। हम देख रहे हैं कि पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं, इमारतों में आग लगाई जा रही है और इसलिए मुझे लगता है कि जिस किसी के भी पास एक मंच है, उसे अपनी शक्ति का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करना चाहिए।’’

ब्रिटेन में एक सप्ताह से अधिक समय से ंिहसा हो रही है। उत्तरी आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड के दक्षिणी तट तक के शहरों और कस्बों में प्रवासी विरोधी और इस्लाम विरोधी नारे लगा रही भीड़ के साथ पुलिस की झड़पें हुई हैं। देश में ंिहसा तब शुरू हुई, जब दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने 29 जुलाई को हुए एक चाकू हमले को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाईं, जिसमें तीन लड़कियां मारी गई थीं।

प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों और मंत्रियों के साथ एक आपात बैठक के बाद मंगलवार को कहा कि दोषियों को जल्द ही सजा दिलाई जाएगी। प्रधानमंत्री ने इस ंिहसा को ‘‘धुर दक्षिणपंथियों की गुंडागर्दी’’ करार दिया था।

स्टॉर्मर ने मस्क के बारे में पत्रकारों के सवालों को टालते हुए कहा कि उनका ध्यान समुदायों को सुरक्षित रखने पर है। सरकार सोशल मीडिया कंपनियों से गलत सूचनाओं और उकसावे वाली सामग्री के प्रसार से निपटने के लिए और अधिक कदम उठाने का आह्वान कर रही है। ‘एक्स’ ने अभी इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav