यूक्रेन ने रूस के 35 ड्रोन में से 32 को मार गिराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 20 Jun 2023 08:17 PM
यूक्रेन ने रूस के 35 ड्रोन में से 32 को मार गिराया
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के हवाई सुरक्षा बल ने मंगलवार तड़के रूस द्वारा छोड़े गए 35 ‘शाहिद’ विस्फोटक ड्रोन में से 32 को मार गिराया, जिनमें से अधिकांश कीव क्षेत्र में थे. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. इस ड्रोन हमले ने पिछले 16 महीने से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध के बावजूद कीव की हवाई सुरक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर किया है.

अधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना ने लगभग तीन घंटे तक चलने वाले ड्रोन हमले में ज्यादातर यूक्रेनी राजधानी के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाया, लेकिन क्षेत्र में यूक्रेन की वायुसेना ने उनमें से लगभग दो दर्जन को मार गिराया. यह हमला यूक्रेनी क्षेत्रों की व्यापक बमबारी का हिस्सा था जो पोलैंड के पास देश के पश्चिम में ल्वीव क्षेत्र तक फैला हुआ था.

यूक्रेन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनत ने कहा कि इतने बड़े क्षेत्र को कवर करने में वायु रक्षा परिसंपत्तियों की असमर्थता के कारण शहीद ड्रोन ल्वीव तक पहुंच गए. उन्होंने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियां ज्यादातर प्रमुख शहरों, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों सहित प्रमुख बुनियादी केंद्रों और अग्रिम पंक्ति की सुरक्षा के लिए हैं.

ल्वीव के गवर्नर मैक्सिम कोज.्स्किकी के अनुसार ल्वीव क्षेत्र में, रूस ने एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जिससे वहां आग लग गई. रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से यूक्रेन के दक्षिणी ज.ापोरिज़्ज.यिा क्षेत्र पर भी हमला किया. यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को उसके पश्चिमी सहयोगियों के परिष्कृत हथियारों से मजबूत किया गया है, जिससे हाल में होने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम करने में काफी सफलता मिली है.

इससे पहले, रूस द्वारा र्सिदयों की बमबारी में यूक्रेन की बिजली आपूर्ति को नुकसान पहुंचा था, हालांकि तेजी से मरम्मत ने क्रेमलिन के प्रयास को कुंद कर दिया. यूक्रेनी सशस्त्र बल के कमांडर-इन-चीफ वैलेरी ज.ालुज.नी ने कहा कि पिछले साल फरवरी से रूसी कब्जे में गए इलाकों को वापस अपने नियंत्रण में लेने की यूक्रेनी सेना की आक्रामक जवाबी कार्रवाई के चलते ड्रोन हमले किए गए हैं.

उन्होंने कहा कि पूर्वी यूक्रेन में बखमुत, लिमन, अवदीवका और मरिंका के आसपास भीषण लड़ाई जारी है. यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, रूस ने पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के 5 शहरों और गांवों में हमले किए, जिससे पांच नागरिक घायल हुए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu