एक दिन नाटो में शामिल होगा यूक्रेन: स्टॉल्टनबर्ग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 10:28 PM
एक दिन नाटो में शामिल होगा यूक्रेन: स्टॉल्टनबर्ग
ऑडियो सुनें

कीव. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टॉल्टनबर्ग ने बृहस्पतिवार को कहा कि यूक्रेन संगठन में शामिल होने का हकदार है. उन्होंने पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा के दौरान देश को लगातार सहयोग प्रदान करने का वादा किया.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्टॉल्टनबर्ग से यूक्रेन को लड़ाकू विमान, तोप और बख्तरबंद उपकरणों समेत अधिक मदद मुहैया कराने का अनुरोध किया. स्टॉल्टनबर्ग ने यूक्रेन के लिए नाटो सदस्यों का समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
नाटो के नेताओं ने वर्ष 2008 में कहा था कि एक दिन यूक्रेन संगठन में शामिल होगा, जिसे स्टॉल्टनबर्ग ने एक बार फिर दोहराया. हालांकि संगठन ने यूक्रेन को सदस्यता देने के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की है.

स्टॉल्टनबर्ग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं साफतौर पर कहना चाहता हूं कि यूक्रेन यूरोपीय-अटलांटिक परिवार में यूक्रेन का उचित स्थान है. नाटो में यूक्रेन का वाजिब स्थान है.’’ स्टॉल्टनबर्ग ने कहा कि उन्होंने और जेलेंस्की ने सहायता कार्यक्रम पर चर्चा की है.
उन्होंने कहा, ‘‘नाटो आज, कल और हमेशा आपके साथ खड़ा है.’’ नाटो महासचिव पिछले साल रूस के आक्रमण के बाद से पहली बार यूक्रेन पहुंचे हैं.

इस बीच, रूस ने आगाह किया है कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होना चाहिए. रूस सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना रूस का एक लक्ष्य रहा है. पेस्कोव ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि यूक्रेन के नाटो में शामिल होने से हमारे देश और इसकी सुरक्षा के सामने गंभीर खतरा पैदा होगा.

रूस युद्ध को लेकर कई और अलग-अलग तरह के स्पष्टीकरण दे चुका है, लेकिन वह हालिया वर्षों में उसके आसपास के देशों के नाटो में शामिल होने पर कई बार ंिचता जाहिर कर चुका है. रूस को डर है कि यूक्रेन भी नाटो में शामिल हो सकता है. नाटो की स्थापना सोवियत संघ पर शिकंजा कसने के लिए की गई थी. लंबे समय से यह आशंका जताई जा रही है कि नाटो परमाणु शक्ति संपन्न रूस के खिलाफ युद्ध में कूद सकता है. इस महीने की शुरुआत में फिनलैंड के नाटो में शामिल होने से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बड़ा झटका लगा था. यूक्रेन नाटो का सदस्य नहीं है. 31 देशों का यह संगठन यूक्रेन सरकार को केवल जनरेटर, चिकित्सा उपकरण, सैन्य र्विदयां या अन्य सामान की आपूर्ति करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu