यूक्रेन के मानवाधिकार समूह ने रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों की हत्या का आरोप लगाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 08:49 PM
यूक्रेन के मानवाधिकार समूह ने रूस पर यूक्रेनी युद्धबंदियों की हत्या का आरोप लगाया
ऑडियो सुनें

कीव. यूक्रेन के मानवाधिकार लोकपाल ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस दावे पर प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया कि रूस के उस कुर्स्क क्षेत्र में कई यूक्रेनी युद्धबंदियों को मार दिया गया, जहां कीव ने अगस्त में आक्रामक सैन्य कार्रवाई शुरू की थी. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की करीबी यूक्रेनी युद्धक्षेत्र विश्लेषण साइट ‘डीपस्टेट’ ने कहा कि रूसी सैनिकों ने 10 अक्टूबर को आत्मसमर्पण करने के बाद नौ यूक्रेनी ”ड्रोन संचालकों और ठेकेदारों” को गोली मारकर मार डाला.

दिमित्रो लुबिनेट्स ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि उन्होंने इस दावे के बारे में संयुक्त राष्ट्र और रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति को पत्र भेजे हैं, और इसे ”रूसियों द्वारा किया गया एक और अपराध” बताया है. इस महीने की शुरुआत में, यूक्रेन के अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा था कि रूसी सैनिकों ने आंशिक रूप से कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र में पकड़े गए 16 यूक्रेनी सैनिकों को मार डाला था. रूसी अधिकारियों की ओर से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच, यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि उसके हवाई सुरक्षा तंत्र ने कीव, पोल्टावा, चेर्निहीव, सुमी और चेर्कासी क्षेत्रों में शनिवार रात तक रूस द्वारा उड़ाए गए 68 ड्रोन में से 31 को मार गिराया. हमले में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu