बेरोजगारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा: वरुण गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 13 Jun 2022 10:14 PM
बेरोजगारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा: वरुण गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बेरोजगारी को देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा करार देते हुए सोमवार को आॅल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी द्वारा अपने एक भाषण में उनका उल्लेख करने के लिए सराहना की.

विभिन्न मुद्दों पर अक्सर सरकार को कठघरे में खड़ा करने वाले वरुण गांधी ने ओवैसी के भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें हैदराबाद के सांसद विभिन्न सरकारी क्षेत्रों में रिक्तियों का उल्लेख करते हुए कहते हैं कि यह आंकड़े भाजपा सांसद (वरुण गांधी) के हैं.

इस वीडियो को साझा करने के साथ ही वरुण गांधी ने लिखा, ‘‘बेरोजगारी आज देश का सबसे ज्वलंत मुद्दा है और पूरे देश के नेताओं को इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहिए. बेरोजगार नौजवानों को न्याय मिलना चाहिए, तभी देश शक्तिशाली बनेगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं आभारी हूं कि रोजगार के ऊपर उठाए गए मेरे सवालों का ओवैसी जी ने अपने भाषण में जÞक्रि किया.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu