शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 27 Mar 2024 01:32 PM
शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
ऑडियो सुनें

मंगलूरु: रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए मंगलूरु शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) के आयुक्त मंसूर अली और उनके कथित दलाल मोहम्मद सलीम को स्थानीय अदालत ने मंगलवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुडा के आयुक्त मंसूर अली को 23 मार्च को लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने जाल बिछाकर मंगला स्टेडियम के पास से एक दलाल के माध्यम से 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

लोकायुक्त पुलिस के प्रवक्ता ने ‘ पीटीआई भाषा ‘ को बताया कि स्थानीय अदालत ने आयुक्त मंसूर अली एवं उसके दलाल मोहम्मद सलीम को सोमवार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

शनिवार, 23 मार्च को लोकायुक्त पुलिस ने सलीम को उस समय गिरफ्तार किया जब वह मुडा आयुक्त मंसूर अली के निर्देश पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपये की कथित रिश्वत ले रहा था। यह रिश्वत विकास अधिकार स्थानांतरण (टीडीआर) की मंजूरी के एवज में ली जा रही थी।

आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये बरामद किए गए। लोकायुक्त पुलिस ने बताया कि उसने मुडा के आयुक्त अली और उसके दलाल सलीम को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav