सूडान में अमेरिकी दूतावास के काफिले पर हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Apr 2023 07:32 PM
सूडान में अमेरिकी दूतावास के काफिले पर हमला
ऑडियो सुनें

खार्तूम. अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने मंगलवार को कहा कि सूडान में अमेरिकी दूतावास का एक काफिला गोलीबारी की चपेट में आ गया. उन्होंने सूडान के दो शीर्ष जनरलों के बीच संघर्ष विराम के लिए प्रयास तेज कर दिये. सूडान की राजधानी खार्तूम में दोनों प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच आज चौथे दिन लड़ाई जारी रही. यूरोपीय संघ के दूत के निवास पर हमले, नार्वे के राजदूत के घर पर गोलाबारी के साथ अमेरिकी दूतावास के काफिले पर हमला इस बात का संकेत है कि लड़ाई में स्थित और बिगड़ने ही वाली है.

राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में लाखों लोग अपने -अपने घरों में छिपे हैं . वे दोनों पक्षों के बीच लडाई में फंस गये हैं. दोनों ही जनरल एक दूसरे को कुचल देने की बात कर रहे हैं. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन ने बताया कि सोमवार को दूतावास के वाहनों के काफिले पर हमला किया गया और प्रारंभिक खबरों से हमलावरों के सूडान की सेना के अर्द्धसैन्य बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज से जुड़े होने का पता चला है. उन्होंने बताया कि काफिले में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं.

अफ्रीका के तीसरे सबसे बड़े देश पर नियंत्रण के लिए दो प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच लड़ाई गत सप्ताहांत शुरू हुई थी. दोनों ही पक्ष घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तोपों एवं अन्य भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, लड़ाई छिड़ने के बाद से अब तक 185 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं तथा 1800 से अधिक घायल हुए हैं. संयुकत राष्ट्र ने यह नहीं बताया कि उनमें कितने आम नागरिक हैं और कितने लड़ाके हैं.

अमेरिका के विदेश विभाग ने सोमवार देर रात बताया कि ंिब्लकन ने दोनों जनरलों से फोन पर अलग-अलग बात की है. उन्होंने मंगलवार को जापान में सात अमीर देशों के समूह की बैठक में पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने फोन पर बहुत स्पष्ट कहा है कि हमारे राजनयिकों पर कोई हमला या खतरा पूरी तरह अस्वीकार्य है.’’ उन्होंने तत्काल 24 घंटे के संघर्ष विराम की अपील की. यह हिंसा सशस्त्र बलों के कमांडर अब्देल फतेह अल बुरहान और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दागलो के बीच सत्ता के लिए संघर्ष का हिस्सा है.

दागलो ने अपने कई ट्वीट में कहा कि ंिब्लकन के साथ बातचीत के बाद उन्होंने 24 घंटे के मानवीय संघर्षविराम की मंजूरी दी है.
उधर सेना ने एक बयान में कहा कि उसे किसी संघर्षविराम पर ‘मध्यस्थों के साथ किसी समन्वय की जानकारी नहीं है. उसने कहा कि संघर्ष निर्णायक चरण में आ गया है और आने वाले घंटों में वह आरएसएफ को बुरी तरह पराजित कर देगा.

सूडानी सेना व प्रतिद्वंद्वी बलों के बीच 24 घंटे के संघर्ष विराम के लिए सहमति बनी

अरबी भाषा की मीडिया के अनुसार सूडानी सेना मंगलवार शाम से 24 घंटे के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गई है. इससे कुछ घंटे पहले प्रतिद्वंद्वी बलों ने भी कहा था कि वे संघर्षविराम का पालन करेंगे. सैटेलाइट चैनलों अल-अरबिया और अल-जजÞीरा ने वरिष्ठ सैन्य अधिकारी शम्स अल दीन कबाशी के हवाले से कहा था कि सेना संघर्ष विराम का पालन करेगी.

शनिवार से चल रही लड़ाई के कारण देश की राजधानी खार्तूम और सूडान के अन्य क्षेत्रों में अराजक स्थिति पैदा हो गई है. राजधानी और देश के अन्य प्रमुख शहरों में लाखों सूडानी अपने घरों में छिपे हुए हैं और वे नियंत्रण के लिए संघर्षरत दो बलों की लड़ाई में फंस गए हैं. इससे पहले, सीएनएन अरबी चैनल ने देश की सेना के प्रमुख जनरल अब्देल फत्ताह बुरहान का हवाला देते हुए कहा था कि सेना दिन भर के संषर्घविराम में शामिल होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu